कैंची की धार और हिसाब की रफ़्तार, दोनों पक्की होनी चाहिए! अब रखें अपनी दुकान का पाई-पाई का हिसाब, बिना किसी झंझट के। Nai Ki Dukan Ka Hisab Calculator या Barber Shop Calculator आपकी दुकाना का पुरा हिसाब रखेगा की आपने पुरे दिन में कितने रुपय का काम किया है। ताकी आप अपनी दुकान की कमाई का अंजादा लगा सकते है। और अपने खर्चे काटकर हिसाब कर सकते है कि आप दिन में कितने रुपय की कमाई करते है।
ध्यान रहे यह टूल वॉइस कमांड पर भी काम करेगा।
(Barber Shop Calculator)
₹0
₹0
नाई की दुकान हिसाब कैलकुलेटर या Barber Shop Calculator में दुकान का हिसाब कैसे रखें
यदि आपके पास नाई की दुकान या Barber Shop है, तो आप अपने पुरे दिन की कमाई का हिसाब जरूर लगाना चाहेगे। आप पता जरूर करना चाहेगे की आपने दिन में कितने रुपय का काम किया है। और नाई की दुकान हिसाब कैलकुलेटर या Barber Shop Calculator इसी काम को सरल बनाने का काम करता है।
असल में जैसे ही आपकी दुकान पर कोई ग्राहक आता है, तो आप उसकी कटिंग या दाढ़ी वह जो कुछ कराता है वह कर दे। और इस कैलकुलेटर को कहे कि आपने एक दाढी की है या फिर जो काम किया है वह किया है। इसकदर कहने से यह कैलकूलेटर आसानी से हिसाब कर देगा की आपने 50 रुपय का काम किया है या फिर 100 रुपय का काम किया है।
मगर सबसे बडी समस्या यह है कि बहुत से लोगो को कैलकूलेटर कैसे काम करता है पता ही नही है। यदि आप भी नही जानते है कि यह कैलकूलेटर कैसे काम करेगा। तो इसके लिए आप निचे दिए गए स्टेप को फोलो कर सकते है।
Step 1. दुकान का नाम लिखे
सबसे पहले आपको अपनी दुकान का नाम लिखना है, जो की आप दो प्रकार से लिख सकते है।
A. वॉइस के कमांड का उपयोग करें
Barber Shop Calculator में अपनी दुकान का नाम लिखने के लिए आप वॉइस कमांड का उपयोग कर सकते है।
जिसके लिए आपको माइक को ओन करकर बोलना है — दुकान का नाम ….. (यहां पर आपको दुकान का नाम बोलना है।)
इतना बोलने के बाद में आपकी दुकान का नाम अपने आप लिख लिया जाएगा।
B. किबोर्ड का उपयोग करे
किबोड या फिर टाइप करते हुए अपनी दुकान का नाम आप लिख सकते है। जिसके लिए आपको मेरी नाई की दुकान पर क्लिक करना होगा और अपनी दुकान का नाम लिखना होगा ।
ध्यान रहे कि एक बार नाम लिखने के बाद में यह हमेशा के लिए लिखा रहेगा, जब तक की आप चैंज न करे। इस तरह से दुकान का नाम लिखा जा सकता है
Step 2. रेट और काम सेट करें —
क्योकी आप दुकान में कई प्रकार की सेवाएं देते है जैसे की कटिंग, दाढी, फेसियल आदी । और इन सभी कि कमत आपके यहां अलग होती है। इसलिए आपको अपनी दुकान की किमत सेव करनी होगी । जो की आप दो प्रकार से कर सकते है।
A. वॉइस के कमांड का उपयोग करें
जी हां दोस्त, वॉइस कमांड का उपयोग करते हुए आप अपनी दुकान की किमत अपडेट कर सकते है। इसके लिए आपको बोलना है जैसे की —
- रेट सेट करें कटिंग…. (यहां पर आगे आपको कंटिंग कि किमत बोलनी है।)
- रेट सेट करें दाढ़ी ….(यहां पर आगे आपको दाढ़ी कि किमत बोलनी है।)
- रेट सेट करें मालिश….(यहां पर आगे आपको मालिश कि किमत बोलनी है।)
- रेट सेट करें फेशियल….(यहां पर आगे आपको फेशियल कि किमत बोलनी है।)
- रेट सेट करें आइब्रो….(यहां पर आगे आपको आइब्रो कि किमत बोलनी है।)
इस प्रकार से बोलकर आप अपनी दुकान की किमत एक बार सेव कर सकते है।
B. किबोर्ड या टाइप का उपयोग करे
दुकान की सेवाओ की किमत सेट करने के लिए आप टाइप करते हुए भी इन्हे बदल सकते है। और अपनी दुकान की सेवाओं की असली किमत लिख सकते है। और इसके लिए आपको रेट और काम सेट करें के निचे जो सेवा दि जा रही है उसकी किमत पर क्लिक करकर अपनी दुकान के अनुसार बदल सकते है।
ध्यान रहे कि किमत एक बार सेव करने के बाद में हमेशा के लिए सेव रहेगी, जब तक कि आप इसे चैंज न करे।
Step 3. नया बटन बनाना
बहुत सी कटिंग की दुकानो में इन सभी कार्यों के अलावा भी कई काम किए जाते है जैसे की हेयर कलर, हेड मसाज तो इन सभी का भी एक अलग बटन होता है। इसलिए आप अपनी जरूरत के अनुसार नया बटन बना सकते है।
जिसके लिए आपको रेट और काम सेट करें के निचे एक खाली बॉक्स दिख रहा है, जिस पर लिखा है काम का नाम, तो यहां पर आपको अपने काम का नाम लिखना है। इसके सामने आपको उस काम कि किमत लिखनी है ऐसा करने से एक नया बटन बन जाता है। जो की आपके लिए आगे काम आता रहेगा ।
Step 4. अपनी दुकान का हिसाब रखें
अब आपको अपनी दुकान का हिसाब रखना है, जिसके लिए जैसे ही आपकी दुकान में कोई ग्राहक आता है, तो जो वह सेवा लेता है उसकी इंट्री यहां पर लिखनी है।
जिसके लिए आप दो तरह से इंट्री कर सकते है —
A. वॉइस के कमांड का उपयोग करें
वॉइस कमांड का उपयोग करते हुए यदि आप अपनी दिनभर की कमाई की इंट्री करना चाहते है, तो इसके लिए आपको कमांड देनी है जैसे की
एक कटिंग की,
एक दाढी की,
एक आई ब्रो किया आदी।
ऐसा वॉइस वाला बटन दबाने के बाद में बोलने पर इंट्री होती रहेगी और आप अपनी दुकान के दिनभर की कमाई का हिसाब रख सकते है।
B. बटन का उपयोग करे
आपको उपर बहुत सारे बटन मिलेगे, और आपके ग्राहक ने जो सेवा ली है, जो आपने काम किया है उसी बटन को दबा दे। ऐसा करने से आपकी कमाई की इंट्री लिस्ट मे जुड जाएगी जो की आप निचे देख पाएगे।
इस प्रकार के दुकान के दिनभर की कमाई का हिसाब रखा जाता है।
Step 5. खर्चा जोडे
कई बार आप दुकान में चाय पी लेते है, कोई अन्य खर्चा कर देते है। और यदि आप इसे भी दुकान के हिसाब में सामिल करना चाहते है, तो इसकी भी लिस्ट मे इंट्री करनी होगी । इसके लिए वही दो तरीके है।
A. वॉइस के कमांड का उपयोग करें
वॉइस वाले बटन को दबाए और बोले 20 की चाय पी, 30 का अन्य खर्चा किया। ऐसा बोलने से यह लिस्ट में जुड जाएगा और आपकी दुकान की दिनभर की कमाई में से यह माइनस हो जाएगा।
B. बटन का उपयोग करे
आपको निचे एक लाल रंग का बटन मिल रहा है, कोई खर्चा जोडे, इस पर क्लिक करने के बाद में खर्चें का नाम और उसकी किमत लिख दे। यह अपने आप लिस्ट में सामिल हो जाएगा। और दुकान की कुल कमाई से रुपय कट कर हिसाब होता रहेगा ।
इस प्रकार से आप अपने खर्चे का हिसाब भी रख सकते है।
Step 6. हिसाब फोटो मे सेव करे,
यदि आप अपने दिनभर के हिसाब को सेव करना चाहते है, तो इसके लिए आपको निचे एक हिसाब फोटो में सेव करें बटन मिल रहा है। इस पर क्लिक करकर अपने हिसाब को फोटो में सेव कर ले।
Step 7. कुल कमाई
अब आपको उपर एक बटन मिल रहा है, जिस पर लिखा है कमाई तो यहां पर आपके दुकान की कुल कमाई दिखाई देगी।
Step 8. कुल खर्चा
यदि आप अपनी दुकान में कोई खर्चा करते है और उसे इस कैलकुलेटर में एड करते है तो उसका कुल खर्चा आपको उपर दिखाई देता है। जहां पर लिखा है खर्चा।
Step 9. डार्क मोड बटन
उपर एक डार्क मोड बटन भी है जिसका उपयोग आप कर सकते है।
Step 10. बैकअप लें
उपर आपको एक बटन मिलता है, जिस पर क्लिक करकर आप अपने दिनभर की कमाई का बैकअप ले सकते है।
Step 11. रिस्टोर करें
उपर एक बटन मिल रहा है जो की बैकअप वाले बटन के पास में है। जहां पर लिखा है रिस्टोर करे। इसकी मदद से आप अपने बैकअप को रिस्टोर कर सकते है।
Step 12. नया दिन शुरु करें
यदि आप अगले दिन फिर से इस कैलकुलेटर का उपयोग करते है, तो ऐसे में आपको उपर नया दिन लिखा हुआ लाल रंग का नाम मिलेगा । इस पर क्लिक करे और नया दिन शुरु करते हुए अपनी दुकान का हिसाब रख सकते है।
तो इस तरह से आप इन सभी स्टेप को फोलो करते हुए अपनी दुकान का हिसाब बडी आसानी से रख सकते है।
नाई की दुकान का हिसाब कैसे रखें, Nai Ki Dukan Ka Hisab Calculator, Nai Ki Dukan Ka Hisab